inshorts

मिस्टर इंडिया के पूर्व विजेता मनोज की खुदकुशी की कोशिश के बाद साहिल के खिलाफ केस दर्ज

मिस्टर इंडिया के पूर्व विजेता मनोज पाटिल को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान व तीन अन्य के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज किया गया है। पाटिल की मैनेजर ने कहा था कि साहिल द्वारा परेशान किए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पाटिल का फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।