मिस्र के शख्स ने कहा- शाहरुख के लिए कुछ भी करूंगा, बिना ऐडवांस लिए की बुकिंग: भारतीय प्रोफेसर

अशोका यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अश्विनी देशपांडे ने ट्वीट किया है कि मिस्र का ट्रैवल एजेंट शाहरुख खान का फैन था और उसने बिना ऐडवांस पेमेंट लिए बुकिंग कर दी। बकौल देशपांडे, "उसने कहा- आप शाहरुख के देश से हैं…मुझे आप पर भरोसा है...बाद में पेमेंट कर देना…कहीं और के लिए, मैं ऐसा नहीं करता...लेकिन शाहरुख के लिए कुछ भी करूंगा।"