inshorts

मीका सिंह का गुरुग्राम स्थित फार्महाउस किया गया सील

डिपार्टमेंट ऑफ टाउन ऐंड कंट्री प्लानिंग (डीटीसीपी) ने गुरुग्राम के सोहना में दमदमा झील के पास 3 फार्महाउस सील किए हैं जिनमें सिंगर मींका सिंह का फार्महाउस भी शामिल है। ज़िला नगर नियोजक (अतिक्रमण) अमित मधोलिया ने बताया कि हरित कानून के उल्लंघन के चलते ये फार्महाउस सील किए गए। सभी मालिकों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है।