मीडिया ने शेयर कीं रणबीर-आलिया के पिकनिक की फोटोज़, लोगों ने कहा- निजता का सम्मान करें

पैपराज़ी अकाउंट्स (फोटोग्राफर्स) ने राजस्थान में छुट्टियां मनाने गए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की हैं। दोनों की लेकसाइड पिकनिक की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई यूज़र्स ने कमेंट किया कि मीडिया को उनकी प्राइवेसी (निजता) का सम्मान करना चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ऐक्टर्स राजस्थान में रणबीर का जन्मदिन मनाने गए थे।