उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष अकील अहमद को 'मीडिया में अनावश्यक बयान देने' के लिए पार्टी से 6-वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी ने पहले भी अहमद को कारण बताओ नोटिस भेजा था। गौरतलब है, अहमद ने कहा था कि हरीश रावत का वादा है कि अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आई तो मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।