केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मीडिया और मनोरंजन उद्योग के 2030 तक सालाना ₹7.5 लाख करोड़ हो जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा, "मीडिया और मनोरंजन एक उभरता हुआ क्षेत्र है...जिसके 2025 तक...सालाना ₹4 लाख करोड़ का कारोबार करने का अनुमान है।" बकौल ठाकुर, बॉलीवुड-टॉलीवुड की जगह पर भारतीय फिल्म उद्योग शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।