क्रूज़ ड्रग्स मामले में मुंबई की एक अदालत ने आर्यन खान और अन्य सह-आरोपियों की ज़मानत अर्ज़ी पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है। आर्यन ने इस केस में बेल के लिए एनडीपीएस की विशेष अदालत में अर्ज़ी दाखिल की थी। आर्यन के वकील ने कहा कि उन्हें क्रूज़ पर जाने से पहले ही पकड़ लिया गया था।