मुंबई की एक कोर्ट ने ड्रग्स केस में अभिनेता अरमान कोहली की ज़मानत याचिका फिर की खारिज
मुंबई की एक विशेष अदालत ने ड्रग्स मामले में अभिनेता अरमान कोहली की ज़मानत याचिका फिर खारिज कर दी। अरमान ने ज़मानत के लिए दलील दी कि उनके पास से बरामद ड्रग्स एनडीपीएस एक्ट के तहत कम मात्रा के दायरे में आते हैं। एनसीबी ने अगस्त 2021 में 1.2 ग्राम कोकीन रखने के आरोप में अभिनेता को गिरफ्तार किया था।