मुंबई की फिल्म सिटी में टीवी सीरियल के सेट पर घुसा तेंदुआ, सेट पर मौजूद थे 200 से अधिक लोग

मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित फिल्म सिटी में टीवी सीरियल के सेट पर सोमवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की शूटिंग के दौरान घटना हुई और उस समय सेट पर 200 से अधिक लोग मौजूद थे। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है।