inshorts

मुंबई की सड़कों पर स्कूटर की सवारी करते दिखे कोहली व अनुष्का, सामने आया वीडियो

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का मुंबई की सड़कों पर स्कूटर की सवारी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में कपल ने हेलमेट पहन रखा है और उनके पास एक छाता भी दिखा।