inshorts

मुंबई क्रूज़ केस में एनसीबी के 'गवाह' गोसावी की सहयोगी को पुणे पुलिस ने किया अरेस्ट

मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में एनसीबी के 'स्वतंत्र गवाह' किरण गोसावी की एक महिला सहयोगी कुसुम गायकवाड़ (35) को पुणे पुलिस ने 2019-20 के धोखाधड़ी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, गायकवाड़ कुछ युवाओं को गोसावी के पास ले गई थी जिसने विदेश में होटल उद्योग में नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे पैसे लिए थे।