मुंबई की एक अदालत ने क्रूज़ ड्रग्स केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट, मुनमुन धमेचा और अन्य 5 को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले की सुनवाई एनडीपीएस की विशेष अदालत करेगी। वहीं, आर्यन की ज़मानत याचिका पर शुक्रवार सुबह 11 बजे सुनवाई होगी।