मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में 2 आरोपियों को मिली ज़मानत, इस केस में बेल पाने वाले पहले लोग
एनडीपीएस की विशेष अदालत ने मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में आरोपी मनीष राजगारिया को ज़मानत दे दी है जबकि एक अन्य आरोपी अविन साहू को भी बेल मिल गई है। इस केस में ज़मानत पाने वाले ये पहले आरोपी हैं। मनीष पर 2.4 ग्राम गांजा रखने जबकि अविन पर जहाज़ में अवैध पदार्थ का सेवन करने का आरोप है।