नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में आरोपी आर्यन खान के ड्राइवर से पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने आर्यन के ड्राइवर को अपने ऑफिस समन किया था और इस केस में उनका बयान दर्ज कराया। इस मामले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।