मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला को बिच्छू ने काटा; एयरलाइन ने जारी किया बयान

एअर इंडिया की नागपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया और एयरलाइन ने पिछले महीने हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे बेहद दुर्लभ व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। एयरलाइन ने कहा, "लैंडिंग के बाद...अधिकारी उस यात्री के साथ अस्पताल गए और उसे छुट्टी मिलने तक उसकी हर संभव मदद की।"