महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के घर के बाहर एक नोटिस चिपकाया है और वसूली के मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। उन्हें 12 अक्टूबर को पेशी के लिए बुलाया गया है। इससे पहले खबरें थीं कि सिंह देश से बाहर गए हैं जिसके बाद लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।