ओमीक्रॉन के बीच मुंबई में शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों के समुद्र तटों, खुले मैदानों, बगीचों और पार्क जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। धारा 144 के तहत शहर में प्रतिबंधों को 15 जनवरी, 2022 तक बढ़ाने के बीच यह आदेश आया है। आदेश आज (31 दिसंबर, 2021) दोपहर 1 बजे से लागू हुआ।