नवी मुंबई के एक मॉल में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे फिल्म 'लाइगर' का प्रचार करने पहुंचे जहां भारी भीड़ में एक महिला फैन बेहोश हो गई। विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में स्टाफ उस महिला को भीड़ से निकालता दिख रहा है। धर्मा प्रोडक्शंस ने कहा, "बदकिस्मती से हमें सबकी सुरक्षा के लिए कार्यक्रम बीच में...छोड़ना पड़ा।"