मुंबई में ढही 4-मंज़िला इमारत, 1 शख्स की मौत; 11 को बचाया गया
एनडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के कुर्ला में 4-मंज़िला इमारत ढहने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और 11 लोगों को बचाया गया है। 20 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि इमारत को नोटिस भेजा गया था लेकिन फिर भी लोग यहां रह रहे थे।