inshorts

मुंबई में लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा की तस्वीरें आईं सामने

मुंबई में दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। मंगेशकर के आवास 'प्रभु कुंज' से शुरू हुई उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंगेशकर का रविवार सुबह 92-वर्ष की उम्र में निधन हुआ और शिवाजी पार्क स्थित अस्थाई श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।