inshorts

मुंबई में लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम मुंबई में गायिका लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया, "प्रधानमंत्री मोदी शाम 5:45-6:00 के आसपास श्मशान घाट पहुंचेंगे जिसके बाद शाम 6:15-6:30 के आसपास लता मंगेशकर जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।" 92-वर्षीय मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।