मुंबई में सीएनजी के दाम में ₹2.50/किलोग्राम और पीएनजी ₹1.50/एससीएम की हुई बढ़ोतरी
मुंबई (महाराष्ट्र) में 8-9 जनवरी की मध्यरात्रि से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में क्रमश: ₹2.50/किलोग्राम और ₹1.50/एससीएम बढ़ोतरी की जाएगी जिसके बाद सीएनजी की कीमत ₹66/किलोग्राम और पीएनजी ₹39.50/एससीएम होगी। वहीं, टैक्सी एसोसिएशन्स ने कहा है कि यदि राज्य सरकार ने काली और पीली टैक्सियों का किराया नहीं बढ़ाया तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।