गायक जुबिन नौटियाल शुक्रवार को मुंबई में एक बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिर गए जिसमें उनकी कोहनी व पसलियां टूट गईं और सिर में चोट लग गई है। जुबिन की पीआर टीम ने बयान जारी कर कहा है, "जुबिन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।"