महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र 20 मई को मतदान के दिन यात्रियों के लिए टिकटों पर 10% की छूट की घोषणा की है। एमएमएमओसीएल के अनुसार, मतदान के बाद वापसी के दौरान यात्री मेट्रो लाइन 2ए (अंधेरी पश्चिम-दहिसर पूर्व) और 7 (दहिसर पूर्व-अंधेरी पूर्व) पर इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।