मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन परियोजना हमारा सपना है, इसका समर्थन करेंगे: सीएम उद्धव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन परियोजना को 'सपना' बताते हुए कहा है कि अगर रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे इसके लिए पहल करते हैं तो राज्य सरकार समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बजाय मुंबई-नागपुर के बीच चलनी चाहिए। बकौल उद्धव, राजनीति को विकास की राह में बाधक नहीं बनना चाहिए।