फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि ऐक्टर रणबीर कपूर के बारे में ऐसी कौनसी बात है जो उन्हें लगता है कि लोग नहीं जानते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह बेहद अच्छे श्रोता हैं। बकौल अयान, रणबीर मुंह खोलकर सोते हैं और बहुत ज़ोर-ज़ोर से खर्राटे लेते हैं।