मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस मामले में यूपी बीजेपी नेता अलका राय फिर हुईं गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस मामले में मंगलवार को बीजेपी नेता डॉक्टर अलका राय और उनके भाई शेषनाथ राय को फिर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अलका और उनके भाई को मऊ से बाराबंकी ले गई है। गौरतलब है कि दोनों पर पंजाब की रोपड़ जेल में बंद के दौरान अंसारी को एम्बुलेंस सुविधा प्रदान करने का आरोप है।