मुख्तार अंसारी को कोर्ट ले जा रही गाड़ी बांदा में हुई खराब, धक्का लगाने पर हुई शुरू

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश करने के लिए लखनऊ लाया जा रहा था जिस दौरान उनकी गाड़ी बांदा में खराब हो गई। घटना का एक वीडियो सामने आया जिसमें कुछ लोग वैन को धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं...जिसके बाद गाड़ी शुरू हुई। इससे पहले उनके बेटे ने अनहोनी की आशंका जताई थी।