शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र का सीएम बनने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने व्यंग्यकार शरद जोशी का एक कोट ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री...3 किस्म के होते हैं...चुने हुए, रोपे हुए...जो दोनों की लड़ाई में बन जाते हैं।" शिंदे द्वारा अपने साथ 50 विधायकों के समर्थन का दावा करने के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पैदा हुआ था।