मुगलों के चलते देश में शादियां रात में होने लगीं: राजस्थान के बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य
राजस्थान के हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा है कि मुगल शासकों के बारे में स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में सूर्य को साक्षी मानकर शादी के फेरे हुआ करते थे लेकिन मुगल हमारी बहन-बेटियों को उठाकर ले जाते थे और इससे बचने के लिए रात में छिपकर शादी के फेरे होने लगे।