मुझ पर ईडी और सीबीआई का दबाव नहीं चलता: पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक चुनावी रैली में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...कहते हैं 'राहुल सुनता नहीं है'...इसका मतलब है कि राहुल पर ईडी और सीबीआई का दबाव नहीं चलता।" दरअसल, पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में राहुल को लेकर कहा था, "जो सुनते ही नहीं...सदन में बैठते ही नहीं हैं उनकी बातों का क्या जवाब दूं?"