कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपना खुद का शो लाने पर बात करते हुए कहा है कि उन्हें एक डांस रिऐलिटी शो होस्ट करने के लिए एक प्रोडक्शन हाउस में किसी से मिलने को कहा गया था। उन्होंने कहा, "मैं मिलने गया तो उन्होंने...कहा, 'आप बहुत मोटे हो, थोड़ा वज़न घटाओ'।" बकौल कपिल, उन्होंने चैनल को शो का आइडिया दिया था।