मुझसे हमेशा कहा गया कि ऐक्ट्रेस की शेल्फ लाइफ 5-7 साल होती है: अभिनेत्री तापसी पन्नू
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा है कि उनको हमेशा से कहा गया कि अभिनेत्रियों की शेल्फ लाइफ 5-7 साल तक होती है। उन्होंने कहा, "बोला गया कि इस समय के बाद अभिनेत्रियों को बहन, दोस्त, भाभी और मां जैसे सपोर्टिंग रोल मिलते हैं।" हालांकि, तापसी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं के लिए चीज़ें बदली हैं।