ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक अवॉर्ड समारोह के दौरान मीडिया के सवालों पर कहा है, "आपको पता है...कि मुझे 2020 के बाद से...मीडिया से डर लगता है।" दरअसल, रिया के बॉयफ्रेंड व ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 2020 में निधन हो गया था। गौरतलब है, एनसीबी ने सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया को आरोपी बनाया था।