मुझे 24 घंटे के लिए सीबीआई व ईडी दे दो, आधी से ज़्यादा बीजेपी जेल में होगी: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को 'एनडीटीवी' से बातचीत में कहा, "मुझे 24 घंटे के लिए सीबीआई और ईडी दे दो, आधी से ज़्यादा बीजेपी जेल में ना हो तो कहना।" उन्होंने कहा, "गुजरात के अंदर घड़ी बनाने वाली कंपनी को इन्होंने पुल बनाने का ठेका दे दिया...और कहते हैं केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचारी हैं।"