कांग्रेस से इस्तीफा देने को लेकर गुलाम नबी आज़ाद ने सोमवार को कहा, "(मुझे)...घर वालों ने 'घर' (पार्टी) छोड़ने पर मजबूर किया।" उन्होंने कहा, "(पीएम) मोदी सिर्फ बहाना हैं...उन्हें (पार्टी नेतृत्व) मुझसे तब से परेशानी थी...जब से 'जी23' की तरफ से...पत्र लिखा गया था। वे नहीं चाहते...कोई उनसे...सवाल करे।" बकौल आज़ाद, "कुछ बैठकें हुई थीं...लेकिन...एक सलाह भी नहीं मानी गई।"