अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने कहा है कि शुरुआती वर्षों में उन्हें उनके लुक्स के लिए बहुत तारीफें मिलती थीं जिससे वह परेशान हो जाती थीं। उन्होंने कहा, "सोचती थी...ये कैसी तारीफें हैं जिनमें...मेरा कोई योगदान नहीं...चेहरा...त्वचा सब भगवान और मेरे माता-पिता का दिया है।" बकौल पूनम, वह अपने लुक्स के लिए नहीं बल्कि ऐक्टिंग के लिए तारीफ पाना चाहती थीं।