मुझे इसे स्वीकारने में वर्षों लग गए: केराटोसिस पिलारिस से जूझने पर यामी गौतम

यामी गौतम ने केराटोसिस पिलारिस से जूझने को लेकर कहा है, "मुझे शूटिंग के दौरान देखकर…लोग इसे एयरब्रश या छुपाने को लेकर बात करते थे।" बकौल यामी, "इसने मुझे बेहद प्रभावित किया…इसे स्वीकारने में वर्षों लग गए।" यामी ने खुलासा किया था कि वह केराटोसिस पिलारिस स्किन कंडीशन से पीड़ित हैं जिसके कारण त्वचा पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं।