मुझे उस व्यक्ति से 'ईर्ष्या' होगी जो 2047 में विदेश मंत्री बनेगा: जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को गांधीनगर (गुजरात) में कहा कि 2047 में जो व्यक्ति विदेश मंत्री बनेगा उन्हें उससे 'ईर्ष्या' होगी। उन्होंने आगे कहा, "लेकिन...नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री होना...बड़ी ताकत है। इसमें...(मोदी सरकार)...आत्मविश्वास और दृष्टिकोण है और दुनिया इसे पहचान रही है।" जयशंकर ने यह बातें अपनी पुस्तक के गुजराती ट्रांसलेशन के लॉन्च इवेंट में कही।