ऐक्टर रणबीर कपूर व आलिया भट्ट की शादी के बाद ऐक्ट्रेस की मां सोनी राज़दान ने इंस्टाग्राम पर उन दोनों की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कहते हैं कि बेटी के जाने (विदा होने) पर एक बेटा मिलता है...मैं कहती हूं हमने एक बहुत अच्छा बेटा...प्यारा परिवार पाया है...और हमारी बेबी गर्ल तो हमेशा हमारे साथ है।"