मुझे केवल 3 शब्द समझ आते हैं 'काम, कमाई, कर्म', कभी किसी काम को मना नहीं किया: अक्षय

अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि चाहे उनका काम कितना भी छोटा क्यों न हो वह किसी भी ऑफर को कभी मना नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे सिर्फ 3 शब्द समझ आते हैं...'काम, कमाई और कर्म'।" बकौल अक्षय, "हर साल सबसे अधिक टैक्स भरता हूं और अपनी आय का 10% किसी नेक काम के लिए योगदान देता हूं।"