अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी व ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के उनसे अधिक कमाने पर कहा है, "मुझे उनके लिए बहुत खुशी होती है...जब वह चीज़ें हासिल करती हैं, तब मुझसे ज़्यादा कोई और गर्व नहीं कर सकता।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे अच्छा लगता है जब लोग मुझसे कहते हैं कि मैंने दूसरे अभिनेता को उभरने का मौका दिया।"