मुझे खुशी है: बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की एंट्री पर भंसाली

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के 72वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चुने जाने पर कहा है, "मुझे खुशी है कि मुख्यधारा की भारतीय फिल्म इस पॉश प्लैटफॉर्म पर अपनी जगह बनाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "इस स्तर का उत्साह मैंने इससे पहले मेरी फिल्म 'देवदास' के कान्स में जाने के बाद महसूस किया था।"