गायिका मिरांडा लैम्बर्ट ने अमेरिका में उनके कॉन्सर्ट के बीच सेल्फी ले रहीं फैन्स को टोकते हुए कुछ देर के लिए शो रोक दिया। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रही हैं, "इन लड़कियों को केवल सेल्फी की चिंता है....वे गाना नहीं सुन रहीं। इससे मुझे थोड़ा गुस्सा आ रहा है।" उन्होंने कहा, "मुझे यह...बिल्कुल पसंद नहीं।"