मुझे गोडसे को फिल्म में आतंकवादी कहने की अनुमति नहीं थी: 'महान' के निर्देशक सुब्बाराज
तमिल फिल्म 'महान' के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने कहा है कि उन्हें फिल्म में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे से जुड़ा एक डायलॉग बदलना पड़ा। बकौल निर्देशक, "मुझसे कहा गया...आप गांधी को लेकर कुछ भी कहें लेकिन गोडसे पर कुछ नहीं कह सकते...इससे समस्याएं होंगी। गोडसे एक आतंकवादी है...जिसने राष्ट्रपिता को मारा...लेकिन डर है...यह बताने से मुश्किल में पड़ जाऊंगा।"