inshorts

मुझे 'थलाइवी' के लिए 20 किलो वज़न बढ़ाना पड़ा, मेरी बैक को काफी नुकसान हुआ: कंगना

अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है, "30 के दशक की उम्र में मुझे 'थलाइवी' फिल्म के लिए 20 किलोग्राम वज़न बढ़ाने के साथ भरतनाट्यम भी करना पड़ा...इससे मेरी बैक (पीठ) को काफी नुकसान हुआ।" उन्होंने बताया, "मैंने भारतीय स्क्रीन पर पहली सुपर ह्यूमन गर्ल का किरदार निभाया...मेरे शरीर का शुक्रिया।"