मुझे दोबारा अगवा किया जा सकता है: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी

पीएनबी घोटाले के आरोपी व भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने एएनआई से बातचीत में कहा है, "मुझे एक बार फिर से अगवा कर गुयाना ले जाया जा सकता है जहां भारत की मज़बूत उपस्थिति है।" चोकसी ने कहा है, "यह सबके सामने है कि कुछ सरकारें मुझे पकड़ने के लिए किस हद तक जा सकती हैं।"