मुझे दोबारा सुनाई देने लगा है: ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ के थप्पड़ को लेकर मज़ाक में रॉक

कॉमेडियन क्रिस रॉक ने एक हालिया स्टैंडअप शो के दौरान अभिनेता विल स्मिथ द्वारा ऑस्कर-2022 में उन्हें थप्पड़ मारने को लेकर मज़ाक किया। उन्होंने कहा, "मैं ठीक हूं...मैं उसे लेकर (थप्पड़ की घटना)...तब तक बात नहीं कर रहा हूं...जब तक मुझे...भुगतान नहीं मिलता...मुझे दोबारा सुनाई देने लगा है।" स्मिथ पर 10-वर्ष के लिए ऑस्कर में जाने पर बैन लगा है।