मुझे पता चला है कि आज यूपी में 4 बीजेपी विधायक देंगे इस्तीफा: एनसीपी प्रमुख शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि ऐसा एक भी दिन नहीं निकलता जब कोई बीजेपी नेता पार्टी ना छोड़ता हो। पवार ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में 13 बीजेपी विधायक दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे चुके हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता चला है कि आज यूपी में 4 बीजेपी विधायक इस्तीफा देंगे।