अभिनेता रणवीर सिंह ने गुरुवार को नैशनल बास्केटबॉल असोसिएशन (एनबीए) का ब्रैंड एंबेसडर बनने पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, '"मैं एनबीए की 75वीं वर्षगांठ के लिए काफी उत्सुक हूं...मुझे बचपन से बास्केटबॉल और एनबीए बेहद पसंद हैं।" एनबीए के उपायुक्त मार्क टैटम ने कहा है कि बॉलीवुड के एक आइकन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।